डिग्री कॉलेज रायगढ़ वार्षिकोत्सव में दिया गया स्व. श्री उग्रसेन प्रसाद मालाकार स्मृति सम्मान
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 21 फरवरी को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। बीते दिनों हुए विभिन्न गतिविधियों में कई छात्र छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया।
इसी तारतम्य में महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के व्याख्याता श्री उमेश कुमार मालाकार ने अपने दादा की स्मृति में स्व. श्री उग्रसेन प्रसाद मालाकार स्मृति सम्मान दिया।विदित हो की इस स्मृति सम्मान के प्रेरणापुरुष स्व. श्री उग्रसेन जी नव निर्मित जिला सारंगढ़ के दानसरा गांव में निवासरत थे। अपनी पैतृक ग्राम दानसरा की माटी और अपनी जड़ से जुड़े हुए उनके पोते ने इस स्मृति सम्मान की शुरूआत की। प्रथम वर्ष दिया जाने वाला यह सम्मान सत्र 2024–25 में समाजशास्त्र विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में सुश्री रूमी भोय को प्रदान किया गया। छात्रा के माता श्रीमती सन्तोषिनी भोय तथा पिता श्री नारायण भोय की उपस्थिति में प्राचार्य तथा समस्त प्राध्यापकों द्वारा उनके तथा छात्रा रूमी भोय के कड़ी मेहनत को सराहते हुए आगामी भविष्य के उज्ज्वल तथा मंगलमय होने का आशीर्वाद दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोफिया अंब्रेला तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रीति षड़ंगी, डॉ विनीता पाण्डेय, डॉ प्रमोद गबेल एवं अन्य सभी प्राध्यापकों द्वारा छात्र – छात्राओं को प्रेरित करने वाले इस प्रयास पर प्रशंसा जाहिर किया गया तथा समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री किरण सिंह तथा वरिष्ठ व्याख्याता डॉ रामनारायण खूंटे ने आने वाले वर्षों में भी इस परम्परा को जारी रखने का आह्वाहन किया।
अपने स्व दादाजी के पावन स्मृति में पुरुस्कार प्रदान करने वाले व्याख्याता श्री उमेश मालाकार ने बताया कि "ये प्रयास निस्संदेह ही विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को प्रेरित करेगा साथ ही उनके द्वारा की जाने वाली कड़ी मेहनत के लिए ये एक छोटा सा प्रयास है जिसके लिए विभागाध्यक्ष श्री किरण सिंह तथा डॉ रामनारायण खूंटे का सहयोग अतुलनीय रहा तथा जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। दादाजी के लिए इससे बेहतर श्रद्धांजलि शायद ही कुछ हो सकती है। वो सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।"