दानसरा ग्राम में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव हाई स्कूल दानसरा के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने लिया ‘हर घर तिरंगा’ का संकल्प

दानसरा ग्राम में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव हाई स्कूल दानसरा के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने लिया ‘हर घर तिरंगा’ का संकल्प


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

दानसरा। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय हाई स्कूल दानसरा के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से गांव की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य श्रीमती कामिनी डनसेना के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में आयोजित इस रैली में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



रैली का आयोजन दोपहर 12 बजे किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं अन्य देशभक्ति के नारों से पूरे गांव को गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का संकल्प लिया।


विद्यालय के SMDC अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।


इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती कामिनी डनसेना, वरिष्ठ व्याख्याता श्री नंदकुमार बंजारे, श्री लोकेंद्र नाथ पटेल, संदीप कुमार मिंज, राघवेंद्र जलतरे, रोशनलाल देवांगन, प्रमोद मेहर, मोहन पटेल, खेमलाल पटेल, सीमा शर्मा, जस्टीना मिंज,नरेंद्र बघेल,प्रभसिनी सिदार एवं चमेली बाई सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


कार्यक्रम में गांव के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रही। इनमें SMDC अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, सरपंच श्रीमती पदमा शिब निषाद, पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश पटेल, BDC श्रीमती सुशीला साहू, संजीव शर्मा, प्रहलाद गिरी गोस्वामी, बंशीधर पटेल, ऋषिकेश पटेल, शिवा निषाद, श्रीमती धरम मालाकार, नकुल साहू, कार्तिक चौहान, सीताराम साहू, लक्ष्मीचरण सोनवानी, कैलाश शर्मा, मिलन साहू, आर.एस. प्रधान सहित दानसरा के माध्यमिक एवं प्राथमिक खंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


रैली में करण चंद्रा, उत्तम श्रीवास, नियति गुप्ता, दिव्या, मनीषा, ममता साहू, राधिका मालाकार, मुस्कान, शिवराज चौहान सहित सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने खेतों में दो-दो पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


तिरंगे की शान, देशभक्ति की भावना और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ दानसरा ग्राम में निकली यह रैली स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को यादगार बना गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article