डबल कैज व्हील पर प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई, बोन्दा में ट्रैक्टर जब्त सड़क पर डबल कैज व्हील वाले ट्रैक्टर नहीं चलाने की अपील

डबल कैज व्हील पर प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई, बोन्दा में ट्रैक्टर जब्त सड़क पर डबल कैज व्हील वाले ट्रैक्टर नहीं चलाने की अपील

 


गुड न्यूज छत्तीसगढ़। सारंगढ़ 

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा में सड़क पर बिना पट्टी लगाए डबल कैज व्हील (लोहे के पहिए) के साथ ट्रैक्टर चलाते पाए जाने पर प्रशासन ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को राजस्व, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने की। जब्त ट्रैक्टर छोटे लाल का बताया गया है। प्रशासन ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने बताया कि इससे पहले भी किसानों को सचिव, पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर समझाइश दी गई थी कि डबल कैज व्हील वाले ट्रैक्टर सड़क पर न चलाएं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है।


सड़क पर डबल कैज व्हील वाले ट्रैक्टर चलाने से सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी कारण ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों और ट्रैक्टर चालकों से अपील की है कि सड़क पर ट्रैक्टर चलाने से पहले कैज व्हील पर निर्धारित पट्टी लगाएं या कृषि कार्य में उपयोग होने वाले पहियों का ही इस्तेमाल करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article