सारंगढ़ में नाबालिक हवाबाजों के खिलाफ यातायात विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही,पालकों को बुलाकर उनके समक्ष हुई कार्यवाही
Monday, 16 February 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में यातायात विभाग की एक बार फिर से कार्यवाही सारंगढ़ शहर में देखने को मिली।
जहां आज स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ में आज 12 वीं कक्षा के छात्रों का विदाई का कार्यक्रम था।जिसमें नाबालिक छात्रों के द्वारा हवाबाजी और हुड़दंगबजी करते हुए ट्रैक्टर और कार से स्कूल जा रहे थे।
जिसकी जानकारी सारंगढ़ यातायात विभाग को मिलते ही संज्ञान में लेकर मौके पर पहुंच कर उन्हें रोका गया। और उनके पलकों को बुलाकर उनके सामने ही चालानी कार्यवाही की गई।और इसके बाद ऐसी गलती दोबारा न करने के लिए अंतिम समझाइश दी गई।


