खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश

गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस, वन, राजस्व, खनिज, नेशनल हाइवे, पीडब्लूडी, पशुधन और नगरपालिका आदि के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

बैठक में होली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा इंतजाम, अवैध भंडारण और परिवहन के साथ साथ गौण खनिजो के अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री, यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए और कहा कि जिले में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने रेत, गिट्टी, पत्थर के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त नाराज़गी जताते हुए एसडीएम को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर डॉ कंन्नौजे ने कहा कि हाइवा और पोकलेन मशीनों के माध्यम से यदि कहीं भी अवैध खनन होता पाया जाता है तो संबंधितों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से रात्रिकालीन अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग को कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अवैध शराब के विरुद्ध भी व्यापक अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि किसी भी हालत में अवैध शराब का विक्रय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कानून व्यवस्था के मद्देनज़र भारत माता चौक के पास प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहां किसी भी प्रकार का धरना- प्रदर्शन या पुतला दहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम को पुतला दहन हेतु वैकल्पिक स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। होली पर्व को देखते हुए जिले में फ्लैग मार्च आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। होली पर्व पर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा सारंगढ़ बस स्टैंड, मेन रोड, यात्री प्रतीक्षालयों के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी एवं अन्य वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की टीम को दिए गए।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article