के.पी. स्कूल बंधापाली परिसर में पहुंची कौशल विकास रथ
Thursday, 8 October 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम बंधापाली में स्थित केपी.स्कूल में 2026 AISECT डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी के माध्यम से पहुंची, रथ में उपस्थित शिक्षकों द्वारा छात्रों को कौशल एजुकेशन और न्यू एजुकेशन पॉलिसी सहित ए आई एवं टेक्निकल एजुकेशन के विषय में बहुत सारी जानकारियां दी गई. इस कार्यक्रम में AISECT के रीजनल मैनेजर श्री सचिन जैन, कौशल विकास के जिला प्रभारी सारंगढ़ श्री विजय कृष्ण रथ,गोमर्डा अभ्यारण के वन्य प्राणी अभिरक्षक
श्री टिकाराम पटेल , स्कूल समिति के अध्यक्ष श्रीमति यशोदा पटेल समेत आईसेक्ट के बहुत सारे स्टाफ, स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष पटेल, सुदामा चौहान उप प्राचार्य श्रीमति चंचला पटेल, सुजीत बेहरा शिक्षक अजय साहू, मुकेश मांझी,महेन्द्र पटेल और स्कूल स्टॉफ स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में कौशल विकास रथ को श्री टीकाराम पटेल श्रीमति यशोदा पटेल द्वारा हरी झंडी दिखा करके आगे के लिए रवाना किया गया.

