सरिया पुलिस ने शराब कोचिया के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा जेल

सरिया पुलिस ने शराब कोचिया के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा जेल


 गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

गुरुवार को ग्राम बड़े आमाकोनी क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की सूचना पर सरिया पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 3 नग प्लास्टिक बोरी और थैलों में पैक की गई कुल 37.900 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जिसकी कुल कीमत 7,550 रुपये है, जिसे मौके पर जब्त किया गया।

साथ ही, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article