मां काली मंदिर माधोपाली में रविवार को होगी भव्य कलश यात्रा के साथ महाभंडारा का आयोजन
Friday, 9 October 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।माधोपाली
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माधोपाली में नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 तारीख रविवार को मां महाकाली मंदिर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन एवं मां महाकाली सेवा समिति द्वारा महा भंडारा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एवं समस्त ग्राम वासियों के लिए किया गया है। जहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में कलशार्थीयों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां मां महाकाली सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आसपास के क्षेत्र वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कलश यात्रा एवं महा भंडारा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।