पीएचसी गोड़म में एचपीवी टीकाकरण अभियान

पीएचसी गोड़म में एचपीवी टीकाकरण अभियान


 गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़।छत्तीसगढ़ शासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) से किशोरियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम (PHC) में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य अमले ने सजगता दिखाते हुए 16 किशोरियों का सुरक्षित और सफल टीकाकरण किया।

शिविर की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस टीके को लेकर जागरूकता देखी गई और बड़ी संख्या में किशोरियों के परिजन खुद उनके साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।अभिभावकों की मौजूदगी ने बढ़ाया हौसला

 लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम के अंतर्गत आने वाले गांवों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। शिविर में पहुंचीं सभी किशोरियों के माता-पिता और अभिभावक पूरे समय वहां मौजूद रहे।

प्रभारी मेडिकल ऑफिसर , आर एच ओ , एम टी ,मितानिन ने टीकाकरण से पहले उपस्थित परिजनों को समझाया कि टीका भविष्य में उनकी बेटियों को जानलेवा कैंसर से बचाएगा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और अपनी बेटियों को सुरक्षित HPV टीका लगवायापीएचसी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article