पेट्रोल-डीजल की किल्लत व बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता ने बैल-हल से खेत जोतकर जताया विरोध

पेट्रोल-डीजल की किल्लत व बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता ने बैल-हल से खेत जोतकर जताया विरोध


 गुड न्यूज छत्तीसगढ़। डोंगरीपाली 

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल बाघे ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए बैल-हल से खेत जोतकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। इस प्रतीकात्मक विरोध ने क्षेत्र के लोगों का ध्यान आकर्षित किया।



गोपाल बाघे ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की कमी को आयात-निर्यात में परेशानी का हवाला देकर दर्शा रही हैं, जो एक सोची-समझी रणनीति है। उनका कहना है कि इससे ईंधन की कीमतें बढ़ाने में आसानी होती है और आम जनता का विरोध भी कम हो जाता है, जबकि इसका लाभ कुछ बड़े ईंधन व्यापारियों और उद्योगपतियों को मिलता है।

उन्होंने कहा कि महंगे ईंधन और उसकी कमी से किसान वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर समय पर जुताई नहीं हो पाने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को पारंपरिक तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगाए गए करों में कमी या उन्हें समाप्त किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, जिससे किसानों को खेती कार्य में सुविधा मिल सके।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article