बारिश में सारंगढ़ शहर के बीच भीगते हुए यातायात विभाग ने संभाला मोर्चा,बाधित जाम को सुचारू रूप से कराया शुरू,रक्षित निरीक्षक एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति ने दिया हौसला
Saturday, 28 March 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
रामनवमी पर्व के दिन तेज आंधी और बारिश के बीच भारत माता चौक में ड्यूटी के दौरान बीच का खंबा टूट गया।
जिससे यातायात बाधित हो गया उसी दौरान रक्षित निरीक्षक जीतेन्द्र चंद्रा, कोतवाली टीआई कामिल हक और यातायात बल के द्वारा बारिश में भीगते हुए सभी टूटे
हुए बैरिकेड हटाकर यातायात को फिर से चालू करवाया गया।सारंगढ़ में यातायात विभाग की कार्यवाही जोरों पर है।जहां वे किसी भी कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।एवं यातायात बाधित होने से शहर के रास्तों को बचा रहे हैं।



