स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल में फल वितरण
Saturday, 28 February 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के 12 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल सारंगढ़ मे कर्मचारियों के द्वारा मरीजों का कुशल छेम पूछ कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतू कामना करते हुए फल का वितरण किया गया। जिसमे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक में नए सदस्यों का गठन हुआ।जिसमे ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल,जय प्रकाश पटेल,कृष्ण कुमार पटेल, कौसलेश जांगड़े,विमला खटकर ,राजकुमार निराला को ब्लॉक में नए पद की प्राप्ति हुई।
फल वितरण के दौरान दीपक जायसवाल, नरेंद्र रात्रे, सुनील पटेल का विशेष सहयोग संघ को प्राप्त हुआ।
