यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार लर्निंग लाइसेंस कैंप एवं ट्रैफिक मित्रों को कीट वितरण के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु ट्रैनिंग

यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार लर्निंग लाइसेंस कैंप एवं ट्रैफिक मित्रों को कीट वितरण के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु ट्रैनिंग


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

आज पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय,अविनाश मिश्रा एवं SDOP स्नेहिल साहू व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में ट्रैफ़िक मितानों व पुलिस विभाग के



अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार,राहगीर योजना 1.5 लाख तक कैशलेस ट्रीटमेंट, ई डी आर एंट्री के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।जहां जिले के स्वास्थ्य केंद्र एवं डाक्टरों के द्वारा अलग अलग प्रकार के दुर्घटना के उपरांत दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया जैसे रोड एक्सीडेंट,सर्पदंश, पानी में डूबना, विद्युत करंट लगने पर, जहर संबंधी प्रकरण इत्यादि। हार्ट अटैक आने पर मरीज को प्रारंभिक इलाज सीपीआर देने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिससे मौके पर ही प्रारंभिक उपचार प्राप्त हो सके।

वर्तमान के बढ़ते रोड एक्सीडेंट के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौके पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार को विस्तार से बताया गया। अत्यधिक रक्तस्राव या फ्रैक्चर होने पर कैसे मरीज को स्थिर रखते हुए हॉस्पिटल लेकर जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित ट्रैफिक मितानों को ट्रैफिक मितान किट प्रदाय किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधीक्षक महोदय के द्वारा लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन भी किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article