श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 140 वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित संदीप शर्मा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 140 वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित संदीप शर्मा

 


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में आयोजित भव्य महाआरती में दानसरा- सारंगढ़ निवासी पंडित संदीप शर्मा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती कर हनुमान लला की आराधना की। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।महाआरती के पश्चात संदीप शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान हनुमान से समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और


जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सक्ती के प्रतिष्ठित नागरिक राजेश शर्मा एवं विनायक शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने महाआरती के बाद प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।मुख्य यजमान संदीप शर्मा ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में महाआरती का अनुभव अत्यंत दिव्य और आत्मिक शांति प्रदान करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव व आस्था मजबूत होती है।महाआरती आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तों का आना-जाना बना रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article