सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ भाड़ और दुर्घटना होने की संभावित वाले स्थानों पर लगाए बेरीकेट्स
Saturday, 18 July 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
यातायात सुरक्षा हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तथा क्षेत्र में लगातार घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम ग्वालिनडीह, टीमरलगा एवं गुडेली में दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने तथा वाहन चालकों को नियंत्रित एवं सुरक्षित गति से वाहन चलाने हेतु आवश्यक स्थानों पर स्पीड स्टॉपर स्थापित किए गए।इस कार्यवाही का उद्देश्य वाहन चालकों को सतर्क करना
, अत्यधिक गति पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान,मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे, सोनसाय तिग्गा उपस्थित रहे।



