यातायात विभाग द्वारा पुलिस सहायता केंद्र सारंगढ़ में प्याऊ की व्यवस्था
Wednesday, 22 April 2026
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़ यातायात विभाग द्वारा गर्मियों के मौसम में आग जैसे लहर की हवा और जलती धूप से लोगों को राहत देने के लिए पुलिस सहायता केंद्र के पास प्याऊ बनवाया गया है।पास में ही सारंगढ़ का बस स्टैंड है।जहां लोगों की भीड़ रहती है जो इसका उपयोग कर रहे हैं।
इससे लू लगने एवं डिहाइड्रेशन जैसे समस्याओं से लोगों को बचाया जा सकता है।गर्मी के समय में यातायात विभाग द्वारा यह मुहिम निश्चित ही लोगों के लिए लाभदायक है।रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू,आरक्षक अक्षय रात्रे, राजकुमार साव,सोनसाय तिग्गा का योगदान रहा।


