आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने गर्भवती माताओं को देने वाले पोषण आहार का जानकारी लिया

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने गर्भवती माताओं को देने वाले पोषण आहार का जानकारी लिया


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम रेड़ा और हरदी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों से उनके नाम, एबीसीडी और गिनती पूछे। कुछ बच्चों ने एबीसीडी और गिनती को पढ़कर सुनाए और कुछ बच्चों ने जवाब नहीं दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बच्चों को झिझक दूर करने और पढ़ाई के साथ साथ पोषक तत्व भरे आहार देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए गए भोजन का जांच किए। कलेक्टर ने इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, सामान्य बच्चों का वजन आदि के संबंध में जानकारी लिए। इसके साथ ही साथ भंडार में पोषक सामग्री की स्थिति, शौचालय का निरीक्षण किए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र हरदी में विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बृजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article