रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा की यातायात टीम ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा की यातायात टीम ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान


 गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

जिले के एक्टिव सेल रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा की यातायात टीम ने शास हाई स्कूल मल्दा ब में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता अभियान चलाया।जिसमें बच्चों को रोड़ क्रॉस से लेकर सही से सायकल चलाने तक की जानकारी दी।बिना हेलमेट के बाइक न चलाने और कार चलाते समय शीट बेल्ट लगाकर कार चलाने साथ ही शराब सेवन कर वाहन न चलाने के लिए बच्चों को समझाइश दी कि








वे अपने घरों में जाकर परिवार में इस विषय की जानकारी दें और चर्चा करें।वहीं बच्चों को समझाइश दिया गया कि 18 वर्ष नहीं होने तक किसी भी बच्चों को वाहन नहीं चलाना है। लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई।इस तारतम्य में यह भी बताया गया कि समझाइश के बाद अगर कोई बच्चे नियम के पालन करते नहीं पाए गए तो देखे जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।वहीं सायबर संबंधी जानकारी देकर भी जागरूक किया गया।जिसमें ओटीपी शेयर न करने, अनजान नंबर पर वीडियोकॉल नहीं करने एवं किसी भी अनजान को फोटो शेयर करने से बचने की जानकारी दी गई।खासकर छात्राएं जिनके फोटोज को आजकल मिसयूज किया जा रहा है कि समझाइश दी गई। और फ्रॉड होने पर 1930 एवं पुलिस में इसकी शिकायत करने और इन बातों को घर में जाकर पलकों एवं अन्य परिवारजनों को भी जागरूक करने की हिदायद टीम के द्वारा दी गई। रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान,मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे, सोनसाय तिग्गा एवं विद्यालय के प्राचार्य शिव थवाईत,शिक्षक सुभाष पटेल,देवांगन जी के साथ साथ अन्य शिक्षकगण एवं स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article