लक्ष्य प्रधान विगत 15 अगस्त को हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सम्मानित,15 वर्षीय लक्ष्य 3 बार खेल चुके हैं नेशनल बैडमिंटन
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
विगत 15 अगस्त को रायगढ़ में हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।जहां छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी. चौधरी के हाथों बैडमिंटन खेल में महज 15 वर्ष की उम्र में बड़ा नाम करने वाले लक्ष्य प्रधान को प्रमाण पत्र के रूप में सम्मान पत्र मिल।जो उनके माता पिता के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है।लक्ष्य प्रधान रायगढ़ के चक्रधर क्लब में सुप्रसिद्ध बैडमिंटन कोच अकरम खान से मार्गदर्शन ले रहे हैं।इस अवसर पर चक्रधर क्लब में भी खुशी का माहौल है।लक्ष्य प्रधान राज्य स्तर बैडमिंटन खेल में अंडर 13 विजेता,अंडर 15 विजेता और SGFI स्कूल गेम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।साथ ही बलांगीर,भुवनेश्वर और दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं।इस अवसर पर लक्ष्य प्रधान के माता पिता श्याम प्रधान और दीपा प्रधान ने हर्ष जताया।श्याम प्रधान ने बताया कि बहुत ही कम उम्र में बच्चों के द्वारा ऐसे काम करने से पलकों में गर्व महसूस होते हैं।आने वाले दिनों में लक्ष्य और अच्छा खेले जिससे पूरे देश का नाम रौशन हो।