सुरक्षित भविष्य : यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों एवं उनके अभिभावकों के विरुद्ध सघन चालानी अभियान जारी
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिछले तीन दिनों से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों के अभिभावकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करते हुए समझाइश दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
पिछले तीन दिनों की कार्यवाही
📅 29/07/2026 – 20 प्रकरणों में ₹20,000 की चालानी कार्यवाही।
📅 30/07/2026 – 22 प्रकरणों में ₹44,000 की चालानी कार्यवाही।
📅 31/07/2026 – 10 प्रकरणों में ₹20,000 की चालानी कार्यवाही।
कुल कार्यवाही (03 दिवस)
✅ कुल प्रकरण: 52
✅ कुल चालानी राशि: ₹84,000
यातायात पुलिस की अपील
सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य आपकी जिम्मेदारी है। आइए, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
"सुरक्षित भविष्य की पहली शर्त — नाबालिग नहीं, केवल अधिकृत चालक ही वाहन चलाएँ।"चालानी कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे, सोनसाय तिग्गा एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।



