जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल जी के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के बीच भाजपा सालर मल्दा मंडल का आत्मनिर्भर बैठक संपन्न

जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल जी के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के बीच भाजपा सालर मल्दा मंडल का आत्मनिर्भर बैठक संपन्न


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़





भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में आत्म निर्भर मंडल बैठक के इस कड़ी में 15 जुलाई बुधवार को सालर मल्दा मंडल स्तरीय बैठक रखा गया उक्त बैठक में जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल,मंडल प्रभारी रेवती

चन्द्रा,पूर्व विधायक शमशेर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल,जगन्नाथ केशरवानी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म प्रशिक्षण की समीक्षा एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।एवं आने वाले समय में बैठकों के साथ बूथ एवं शक्तिकेंद्र की महत्वपूर्ण तैयारियों के विषय में चर्चा की गई।उक्त बैठक में मंडल के अध्यक्ष योगेश पटेल,महामंत्री सतीश शर्मा,मिलन साहू,जिला महामंत्री अमित तिवारी,देवेन्द्र रात्रे के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय पटेल महामंत्री दीपक पटेल,दिलीप चौहान एवं सभी भाजपा के प्रदेश,जिला एवं मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी सह प्रभारी संयोजक सह संयोजक ,बूथ कमेटी के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article