Karnataka Election Results: RSS की मजबूत मौजूदगी, फिर भी BJP की करारी हार? आखिर कैसे?
Saturday, 13 May 2023
Edit
Karnataka Election Results: RSS की मजबूत मौजूदगी, फिर भी BJP की करारी हार? आखिर कैसे?
Karnataka Result: कर्नाटक में करारी हार सिर्फ बीजेपी की नहीं, बल्कि आरएसएस की भी है. माना जाता है कि राज्य के कित्तूर में संघ का बड़ा पैठ है. यहां भी पार्टी को बड़ा झटका लगा. अब आरएसएस यह देख रहा है कि आखिर चूक कहां हुई.
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में करारी हार सिर्फ बीजेपी की नहीं है. यह हार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भी है. कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र संगठन का गढ़ माना जाता है. यहां आरएसएस की मजबूत मौजूदगी के बावजूद इसकी राजनीकि पार्टी की हार ने कई सवाल खड़े किए हैं. महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक ऐसा दूसरा राज्य है, जहां से बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़े हैं.
कर्नाटक में चुनाव से पहले बीजेपी और आरएसएस के बीच कई मीटिंग हुई. पार्टी की कई को-ऑर्डिनेशन मीटिंग में कर्नाटक से आने वाले संगठन के महासचिव सीआर मुकुंद ने खुद भी हिस्सा लिया. बीएल संतोष, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कर्नाटक के मैसुरु से आते हैं. मैसुरु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने भी फोकस किया, लेकिन मन मुताबिक कामयाबी नहीं मिली.