Chhattisgarh Liquor Scam: 20 हजार करोड़ का शराब घोटाला, BJP ने मांगा CM बघेल का इस्तीफा

Chhattisgarh Liquor Scam: 20 हजार करोड़ का शराब घोटाला, BJP ने मांगा CM बघेल का इस्तीफा

 

Chhattisgarh Liquor Scam: 20 हजार करोड़ का शराब घोटाला, BJP ने मांगा CM बघेल का इस्तीफा

बीजेपी ने दावा किया है कि बिना सरकार की संलिप्तता के बगैर इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है. बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा ने इस मामले में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की.

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में हुए कथित 20000 हजार करोड़ घोटाले मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है. बीजेपी ने दावा किया है कि बिना सरकार की संलिप्तता के बगैर इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है. बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा ने इस मामले में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की. बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा ने शुक्रवार को कहााकि, मैं कांग्रेस के घोटाले का पर्दाफाश करने आया हूं. बिना करप्शन के कांग्रेस नहीं रह सकती.

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार में बड़ा शराब घोटाला हुआ है. मार्च 2023 में 35 स्थानों पर ED ने सर्च ऑपरेशन चलाए थे और उसमें जो तथ्य आए उसमें शराब घोटाला सामने आया. बीजेपी ने दावा किया कि चार साल में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ. केके शर्मा ने बताया कि इसका सूत्रधार अनवर डेवर है, जो रायपुर के मेयर ऐजाज डेवर का बड़ा भाई है.

उन्होंने कहा कि,इसमें छत्तीसगढ़ के बड़े नौकरशाह और राजनेताओं का साठ गाठ है. अनवर ने शराब के करप्शन पर कब्जा कर लिया है. बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा ने बताया कि,2019 में अनवर ने एक बैठक बुलाई, जिसमें शराब सप्लायर और अधिकारी भी शामिल हुए. इसमें 75 रुपए से 150 रुपए के कमीशन की मांग की गई और इसके बदले लैंडिंग दर बढ़ाने की बात कही गई.

सरकारी दुकानों पर शराब बेचने का बनाया दबाव!

बीजेपी नेता केके शर्मा ने आगे कहा कि,अनवर ने बेहिसाब अवैध कच्ची और देसी शराब बेचने के लिए नकली बोतल बनवाई और उसे सरकारी दुकानों से बेचने के लिए उन पर दबाव भी बनाया. 800 दुकानों में इसे खपाया गया. यह डायरेक्ट रिटेल शॉप तक जाता था.

40 फीसदी अवैध शराब की बिक्री!

ED की जांच के बाद यह सामने आया कि सरकारी दुकानों से कुल बिक्री का लगभग 40% अवैध शराब की बिक्री हुई. इस भ्रष्टाचार का पैसा अनवर के साथ-साथ वह अपने राजनीतिक आका को भेजता था.


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article