वीरांगना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने दिया जा रहा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
Tuesday, 23 May 2023
Edit
सारंगढ़- सारंगढ़ में वीरांगना चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा गावों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमें सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम बेलटिकरी में आज से 1 माह तक सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा।वीरांगना चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक सतीश यादव और ट्रस्ट के महिला अंजू केसरवानी,गायत्री श्रीवास, हेमंती भारती के द्वारा गांव में महिलाओं को सशक्त बनने हेतु जागरूक किया गया।