कलेक्टर ने विभाग से महतारी वंदन योजना से 5 हजार वंचित महिलाओं की अपडेट जानकारी मांगी

कलेक्टर ने विभाग से महतारी वंदन योजना से 5 हजार वंचित महिलाओं की अपडेट जानकारी मांगी

 


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ महतारी वंदन योजना से 5 हजार वंचित महिलाओं की स्थिति के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू से जानकारी एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि ऐसे कई महिलाएं पलायन हैं। 


कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी महिलाओं के बैंक खाते का इनेबल्ड करना था, उसमें कितने महिलाओं का बैंक खाता इनेबल्ड हुआ है। महिला हितग्राहियों को बैंक में किसी कारणवश कितने प्रकरण हैं। ऐसे ही पलायन किए महिलाओं की कितनी संख्या है। इन सभी की अपडेट जानकारी कलेक्टर ने एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article