22 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में होगा शिविर

22 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में होगा शिविर

 गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

 सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवारजनों के आयुष्मान और राशन कार्ड बनाने तथा आधार अपडेट के लिए 22 अक्टूबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में यह आयोजन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। आयुष्मान और राशन कार्ड बनाने तथा आधार अपडेट के लिए सभी कर्मियों को आधार कार्ड, एक फोटो, बैंक पासबुक और घर के पता का दस्तावेज लाना होगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article