सतीश शर्मा सालर-मल्दा (ब) के पुनः महामंत्री नियुक्त – भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
Wednesday, 21 May 2025
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
बुधवार को सालर-मल्दा (ब) मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें दानसरा निवासी सतीश शर्मा को एक बार फिर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। श्री शर्मा इससे पूर्व भी इस पद की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं और उनके कार्यकाल की प्रशंसा पार्टी में व्यापक रूप से की गई थी।
उनकी पुनः नियुक्ति की खबर से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच हर्ष की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सतीश शर्मा के नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।