गायों की रक्षा करना हम सभी सनातनियों का दायित्व- पं.अजय

गायों की रक्षा करना हम सभी सनातनियों का दायित्व- पं.अजय

 


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ मुख्यालय के नजदीकी गांव दानसरा पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 30 दिसंबर से किया जा रहा है। शुक्रवार को भागवत कथा पाठ के दौरान पं. अजय उपाध्याय ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा श्रद्धालुओं को सुनाते हुए कहा कि धर्म की स्थापना और गायों की सेवा के लिए प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ।

जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो कारागार के सभी दरवाजे स्वयंमेव ही खुल गए सभी प्रहरी निंद्रा में चले गए।और इस दौरान वासुदेव भगवान श्री कृष्ण को यमुना नदी पार करके गोकुल छोड़ आते हैं।और उनका सारा बचपन गोकुल में यशोदा पुत्र बनकर ही बीतता है।

हर हिन्दू को तिलक लगाना चाहिए। सर पर तिलक हो तो किसी भी क्षेत्र में विजय निश्चित होती है।बच्चों को अच्छा संस्कार देना चाहिए। गाय को कभी नहीं बेचना चाहिए क्योंकि गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास होता है। गायों की सुरक्षा हम सभी सनातनियों का दायित्व है। घर में एक-एक गाय जरूर रखना चाहिए।घर में गाय होने मात्र से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।भागवत कथा में बड़ी संख्या ग्रामीण महिलाएं,पुरुष एवं बच्चों के साथ क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article