गणेश चतुर्थी पर श्रृद्धालुओं में खासा उत्साह,गांव-गांव में सजाया गया पंडाल
Sunday, 8 September 2024
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के कई गावों में शनिवार को गणेश चतुर्थी के दिन गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेश कि मूर्ति बिठाने के लिए श्रृद्धालुओं द्वारा पंडालों को खूब सजाया गया।पंडालों पर अलग- अलग समय और मुहूर्त को देखकर सुबह, दोपहर और शाम तक भगवान श्री गणेश की मूर्ति बिठाकर पूजा-पाठ किया गया।क्षेत्र के मूर्ति दुकानों से भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ दुकानों पर दिखाई दी।भक्तों के द्वारा गणपति बप्पा मोरया के शोर पर ट्रैक्टर,कार,पिकप,मोटर साइकिल से भगवान गणेश की मूर्ति खरीदकर ले जाते देखा गया।गणेश चतुर्थी को लेकर क्षेत्र के श्रृद्धालुओं में खासा उत्साह और जोश देखा जा रहा था।