दानवीर भामाशाह सम्मान हेतु प्रविष्टियां 27 सितंबर तक आमंत्रित

दानवीर भामाशाह सम्मान हेतु प्रविष्टियां 27 सितंबर तक आमंत्रित

गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण संचालनालय रायपुर ने दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति या संस्था से दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित 27 सितम्बर 2024 के पूर्व आवेदन आमंत्रित किया है। प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर चयनित व्यक्ति या संस्था को सम्मान के रूप में एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया जाता है  


आवेदन पत्र (प्रविष्टियां) में दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति या संस्था को पूर्ण परिचय देना होगा। इसके साथ ही व्यक्ति या संस्था को छत्तीसगढ़ में निवासरत या कार्यरत होना चाहिए। पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय होना चाहिए। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण और अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण आवेदन पत्र में शामिल करना होगा। उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी को शामिल किया जाना है। निरन्तर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा होना चाहिए। इस सम्मान हेतु ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी।

चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साइज के 03 फोटोग्राफ्स प्रदान करना होगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article