मिलन साहू व साथियों द्वारा सड़क मरम्मत हेतु माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।।
Thursday, 29 August 2024
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
ग्राम गोंडा के लात नाला से लेकर ग्राम बटाउपाली के मेन रोड तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया गया था, जो कि आज अत्यंत ही जर्जर अवस्था में है सड़कों पर गड्ढे मौजूद हैं जिसमे बरसात का पानी भर जा रहा है दर्जनों गांव के
लोग प्रतिदिन अपने कार्यों को लेकर आवागमन करते हैं जिन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सड़के विकाश के आधार होते है, अतः इसके मरम्मत के लिए मिलन साहू ,अभिषेक साहू, रामाधार चौहान, संजय पटेल, चक्रधर मानिकपुरी, कुमार पटेल ,कृष्णा साहू, दिलीप साहू, दिनेश सिदार द्वारा माननीय वित्त मंत्री महोदय श्री ओपी चौधरी जी और माननीय कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया।।
