इंजीनियरिग डिप्लोमा पढ़ाई हेतु 28 से 31 अगस्त तक होगा द्वितीय चरण का ऑनलाईन कॉउसिलिंग
Sunday, 25 August 2024
Edit
गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़/छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के सत्र 2024-25 में इंजीनियरिग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन कॉउसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही हैै। पंजीयन प्रक्रिया का द्वितीय चरण 28 से 31 अगस्त 2024 तक होगा। ऑनलाईन कॉउसिलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आबंटन आदि का अवलोकन वेबसाइट सीजी डीटीई रायपुर डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है।