छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिवस भाजपा युवा मोर्चा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिवस भाजपा युवा मोर्चा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया

 


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों के द्वारा उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाने एवं दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रांजल दिव्यांग स्कूल सारंगढ़ में बच्चों को केक एवं चॉकलेट के रूप में मिठाई देकर जन्मदिवस मनाया।भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के तरफ से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर राजा गुप्ता,संजीव शर्मा,आकाश ठाकुर,हितेश अजगल्ले,उमेश विश्वकर्मा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article