नानबाई पटेल ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट में वोटिंग का ट्रायल की

नानबाई पटेल ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट में वोटिंग का ट्रायल की


गुड न्यूज छत्तीसगढ़।सारंगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का प्रदर्शन जिले के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालयों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में की जा रही है, जिसमें जिले के आम नागरिकों को ई.व्ही.एम. में अपने मताधिकार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कलेक्ट्रेट में जनदर्शन में आवेदन देने आयी बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम गगोरी की महिला श्रीमती नानबाई पटेल को ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी गई। चुनाव चिन्ह में वोट देने के बारे में जानकारी दी गई। ई.व्ही.एम. मशीनों के जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोई भी नागरिक स्वयं ई.व्ही.एम. मशीन का प्रयोग कर मशीन संचालन के संबंध में किसी भी प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर दीपक तिवारी और निर्वाचन के सहायक ग्रेड-3 बृजमोहन जायसवाल उपस्थित थे।

0 Response to "नानबाई पटेल ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट में वोटिंग का ट्रायल की"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article