कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने छिन्द स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण ली मत्स्य उत्पादन की विस्तृत जानकारी

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने छिन्द स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण ली मत्स्य उत्पादन की विस्तृत जानकारी

गुड न्यूज छत्तीसगढ़। सारंगढ़ 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, / कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने 12 जुलाई की शाम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र छिन्द का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने फार्म का निरीक्षण कर यहां मत्स्य बीज उत्पादन हेतु प्रजनक एकत्रीकरण, अण्डा एकत्रीकरण एवं स्पॉन, फ्राई, फिंगरलिंग उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रक्षेत्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023/24 में मत्स्य बीज स्पॉन उत्पादन का लक्ष्य 950 लाख है जिसके विरूद्ध अब तक 360 लाख स्पॉन का उत्पादन किया जा चुका है। वर्तमान में मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रगति पर है।
    कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने इस दौरान शासन की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मत्स्य बीज उत्पादन के लक्ष्य को शत/प्रतिशत पूरा करें तथा जिले के मत्स्य पालकों को शासकीय दर पर उन्नत किस्म के मत्स्य बीज प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रक्षेत्र प्रभारी श्री एसपी शुक्ला, सहायक मत्स्य अधिकारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

0 Response to "कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने छिन्द स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण ली मत्स्य उत्पादन की विस्तृत जानकारी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article