एकलव्य विद्यालय में लेटरल एंट्री में प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

एकलव्य विद्यालय में लेटरल एंट्री में प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

गुड न्यूज छत्तीसगढ़।रायगढ़

रायगढ़/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार, विकासखण्ड खरसिया में सीबीएसई पाठ्यक्रम (कक्षा 6 वीं, 7 वीं अंग्रेजी माध्यम, 8 वीं से 12 वीं हिन्दी माध्यम) में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार रिक्त सीट की पूर्ति हेतु लेटरल एंट्री से प्रवेश लिया जाना है। जिसके लिए 30 जुलाई 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 3 अगस्त 2023 को दोपहर 12 से 2 बजे के मध्य होगी। परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार रिक्त सीट के लिए वर्गवार 7 वीं 01 बालक, 8 वीं 04 बालक, 9 वीं 02 बालक, 10 वीं 08 बालक, 11 वीं 31 बालक तथा 12 वीं 23 बालक इस तरह कुल 69 सीट के रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी।  
          प्रवेश हेतु चयन परीक्षा इस प्रकार से होगा। जिनमें प्रश्न पत्र 5 खण्डों में होगा। प्रत्येक खण्ड 20-20 वस्तुनिष्ट प्रश्न कुल 100 अंक के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक होगा। जिसमें अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं गणित 20-20 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में प्रश्नों का समावेश उत्तीर्ण कक्षा के पाठ्यक्रम से होगा। आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो। इस संबंध में चयन पश्चात जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। इच्छुक विद्यार्थियों के पालक कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार, विकासखण्ड खरसिया, जिला-रायगढ़ के सूचना पटल पर आवेदन पत्र का प्रारूप का अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय छोटे मुड़पार एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा, रायगढ़ पर संपर्क कर सकते है।

0 Response to "एकलव्य विद्यालय में लेटरल एंट्री में प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article